*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – भिकियासैंण में लगाया गया मेडिकल कैम्प *
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – भिकियासैंण में सैनिक संगठन भिकियासैंण के सहयोग से एम. एच.- रानीखेत द्वारा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 107 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम में 12 दंत रोगी और 37 लोगों की आंखों से संबंधित जाँच की गई, दवा भी वितरित की गई। सैनिकों के उपचार में एम. एच. रानीखेत के डाक्टर मेजर भरत बढ़ाना, मेजर वानी प्रिया (महिला डॉक्टर) डाक्टर मेजर रोहन राजपूत आंखों की डाक्टर भारतीय (हैड़ाखान नेत्र चिकित्सक रानीखेत) ने विशेष सहयोग दिया। इस स्वास्थ्य कैम्प में एम.एच.रानीखेत के चिकित्सकों के साथ सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह कड़ाकोटी और सहयोगी साथी राजे सिंह, मोहन सिंह, गिरधर सिंह, गोपाल सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने योगदान दिया। 
स्वास्थ्य कैम्प में सहयोग के लिए पूर्व सैनिक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी द्वारा मेडिकल स्टाफ समस्त सहयोगियों व स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये सभी पूर्व सैनिकों व समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
|
|
भिकियासेण में लगाया गया मेडिकल कैम्प
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






