उत्तराखंड, देहरादून। चकराता विकासखण्ड के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में एस. एम. सी और पी. टी. ए. की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तिलक राम एस. एम. सी. अध्यक्ष और गोपाल दत्त डिमरी पी. टी. ए अध्यक्ष फिर से चुने गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने साइकिल योजना, इंस्पायर अवार्ड, गौरा देवी कन्या धन योजना के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। गौरा देवी कन्या धन योजना के बारे में उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 50,000 रु की धनराशि बालिका ओं के खाते में भेजी जाती हैं। बैठक का संचालन करते हुए डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि शिक्षा केवल शिक्षकों और बच्चों के माध्यम से चलने वाली प्रक्रिया नहीं है बल्कि इसमें समुदाय का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। एस. एम. सी और पी. टी. ए की इसमें अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों
स्वच्छता, अनुशासन, उपस्थिति, खेलकूद आदि में प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को 77 प्रतीक चिह्न दिए गए हैं। युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि विद्यालय में अभी तक अपना भवन न होने पर भी इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत और हाई स्कूल में लगभग 77 प्रतिशत रहा है। पूर्व प्रधान ग्राम सभा खरोड़ा चंद्रदत्त डिमरी ने बच्चों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इंटरमीडियट स्तर पर कला संकाय न होने के कारण बच्चों को अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। विद्यालय में कला संकाय के पद स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने एकजुटता से प्रयास करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर आरती शर्मा, इंदु कार्की, पमिता जोशी, ममता कुकरेती, मनीष कुमार, सतबीर सिंह, कृपा राम जोशी और प्रेम राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एस. एम. सी. अध्यक्ष तिलकराम और पी. टी. ए. अध्यक्ष गोपाल दत्त डिमरी ने फिर से चुने जाने पर उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
|
|
एस. एम. सी अध्यक्ष तिलकराम और पी. टी. ए. अध्यक्ष गोपाल दत्त डिमरी फिर से चुने गए
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






