गोपाल प्रकाश मिश्रा को कौशलम उद्यमशील शिक्षक सम्मान मिला

** गोपाल प्रकाश मिश्रा को ‘कौशलम – उद्यमशील शिक्षक’ के रूप में सम्मान*

उत्तराखंड, उत्तरकाशी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड तथा उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जनपदीय कौशलम कार्यक्रम (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रौंतल गमरी के प्रवक्ता (हिंदी) गोपाल प्रकाश मिश्रा को ‘उद्यमशील शिक्षक’ के रूप में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तरकाशी (बड़कोट) में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

यह सम्मान उन्हें कौशलम कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों में कौशल आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है। श्री मिश्रा ने अपने शिक्षण कार्य में रचनात्मकता, व्यावहारिकता और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर एवं सृजनशील बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत उनके प्रयासों को जिला स्तर पर सराहा गया तथा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय स्टाफ ने हर्ष जताया है।

विद्यालय स्टाफ ने श्री मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें