एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड के सभागार में गतिविधि पुस्तिका संरेखण कार्यशाला हुई शुरू

उत्तराखंड, देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड द्वारा कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषय में गतिविधि पुस्तिकाएं तैयार की जा रही हैं। इसके लिए 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक एस. सी. ई. आर. टी. सभागार में ‘गतिविधि पुस्तिका संरेखण कार्यशाला ‘ आयोजित की गई है। इस कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अवनीश उनियाल द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला के उदघाटन सत्र में डॉ. उनियाल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के शिक्षण को क्रियात्मक और गतिविधि आधारित बनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। नवीन पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रोचक गतिविधियाँ तैयार की जा रही है। एस. सी. ई. आर. टी. के पूर्व सहायक निदेशक और वर्तमान प्रधानाचार्य रा. इ. का. आई. डी. पी. एल. ऋषिकेश के प्रधानाचार्य डॉ. के. एन. बिजलवाण ने कहा कि गतिविधियों का संबंध दैनिक जीवन से जुड़े अवलोकनो पर आधारित होना चाहिए।
गतिविधि पुस्तिका निर्माण में डॉ. उमेश चमोला, नरेन्द्र सागर, श्वेता जोशी, ऋचा जुयाल, नीलम जोशी, चंचल बब्बर, नितिका, ममता बड़ोनी, अमित रोहिला, नविता भंडारी, डॉ. राकेश गैरोला, डॉ. रंजन भट्ट और अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें