राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता डायट में की गई आयोजित

*राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।*

*मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में राउमावि खूनाबोरा तथा राइका किमतोली के बच्चे करेंगे राज्य में प्रतिभाग।*

उत्तराखंड,चम्पावत। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता डायट प्राचार्य चम्पावत दिनेश सिंह खेतवाल की अध्यक्षता तथा जनपदीय सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विकासखंड के दूर-दराज के विद्यालयों के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। जिला समन्वयक दिनेश सिंह खेतवाल, सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, पूर्व जिला समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ कमल गहतोड़ी, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विदुषी सक्सेना, ब्लॉक समन्वयक रवीश पचौली, ब्लॉक समन्वयक रंजीत सिंह राणा, मार्गदर्शक शिक्षक भूपेंद्र देव, राखी गहतोड़ी, इंद्रा मेहता, पूनम त्रिपाठी और शीला जोशी ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निर्णायक एवं अन्य व्यवस्थाओं में भूमिका का निर्वहन किया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में राउमावि खूनाबोरा प्रथम, राउप्रावि बिसारी द्वितीय तथा राइका मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रोल प्ले में राइका किमतोली ने प्रथम, राइका मऊ ने द्वितीय तथा राइका मध्य गंगोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त राउमावि खूनाबोरा तथा राइका किमतोली के छात्र-छात्राओं द्वारा 05 नवंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। इसी प्रकार केवल जनपद स्तर तक आयोजित की जाने वाली पोस्टर प्रतियोगिता में राइका सुई, राउप्रावि बिसारी तथा राउमावि खूनाबोरा ने क्रमशः पहला , दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह चर्चा में राउप्रावि बिसारी ने प्रथम तथा राउमावि खूनाबोरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें