उत्तराखंड, देहरादून। कक्षा 10 में कौशलम पढ़ाने वाले देहरादून जिले के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज डायट सभागार में शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 17 अक्टूबर तक चलेगा। उदघाटन सत्र में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन भट्ट ने कहा कि कौशलम कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शुरू से ही उद्यमशील मानसिकता का विकास करना है. 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ऋतु कुकरेती ने कहा कि कौशलम भारतीय ज्ञान परम्परा का अभिन्न अंग है। श्रीमदभागवत गीता में ‘योग कर्म सुकौशलम ‘ कहकर कौशलम के महत्व पर बल दिया गया गया है। गिरीश थपलियाल ने कहा कि कौशलम कार्यक्रम से बच्चों की नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. अरुण थपलियाल ने कौशलम में मूल्यांकन पर अपने विचार व्यक्त किए। उदघाटन सत्र में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की टीम ने गढ़वाली में स्वागत गीत प्रस्तुत किया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा | 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. उमेश चमोला, मीनाक्षी दुबे, बलविंदर कौर, गीता उनियाल, सुनीता सकलानी और देवेंद्र सगोई सन्दर्भदाता के रूप में योगदान दे रहे हैं। उद्यम फाउंडेशन से ममता खत्री और यामिनी भी बतौर विशेषज्ञ कार्य कर रही हैं।
|
|
डायट देहरादून में कक्षा 10 को पढ़ाने वाले शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






