न्यूज ओसियन समाचार उत्तराखंड,नैनीताल।
के०वी०एम०पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में दिनांक 07 और 08 अक्टूबर, 2026 को जनपदीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी, विशिष्ट अतिथि डॉ यशोदा प्रसाद सेमल्टी, उप निदेशक संस्कृत भव्य भण्डारी, व्यवस्थापक, के०वी०एम० पब्लिक स्कूल, सविता सिराड़ी नयाल और प्रधानाचार्य के०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जनपद संयोजक डॉ हेम चन्द्र जोशी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और स्पर्धाओं के नियमों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि ने संस्कृत की महत्ता और आधुनिक ज्ञान-विज्ञान में इसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संरक्षण व संवर्धन के लिए इन प्रतियोगिताओं को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास संस्कृत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सभाध्यक्ष भव्य भण्डारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। सह संयोजक डॉ राजेन्द्र भट्ट ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कनिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक स्पर्धा में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती वि० ने प्रथम, श्री सनातन धर्म सं०उ०म०वि० हल्द्वानी ने द्वितीय व कमलेश्वर महादेव संस्कृत वेद म० बेतालघाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान में के०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती वि०, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में रा०बा०इ०काॅ० दौलिया, सनातन धर्म सं०उ०म०वि० हल्द्वानी व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद- विवाद में रा०इ०का० पश्यां , दु्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी व अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० पतलोट क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आशुभाषण स्पर्धा में दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी ने प्रथम, रा०उ०मा०वि०कूल, रामगढ़ ने द्वितीय तथा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती वि० म० नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी, रा०इ०का० पश्यां व रा०इ०का०ताड़ीखेत, बेतालघाट प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर डॉ० हेम चन्द्र तिवारी, डॉ० कैलाश चंद्र सिंह नयाल, यशवंत सिंह चौहान, भगवान सिंह बोरा, माया बिष्ट, भावना बिष्ट, प्रिया कुमारी, नीलम आर्या, पुष्पा टम्टा, वंदना महरा, कुसुम पाल, डॉ नवीन जोशी, डॉ दुर्गा दत्त गुणवंत, डॉ हेमंत जोशी, डॉ राजेश पोखरिया, डॉ जगदीश पाण्डेय, डॉ चन्द्र प्रकाश उप्रेती, डॉ निर्मला कपिल, डिंपल जोशी, निर्मल जोशी, अजय सिरोहा, दीप्ति बिष्ट, राजेन्द्र कपिल, दीप चंद्र जोशी, ईश्वरी दत्त पंत, सुरेश चंद्र पोखरिया, बृजेश गहतोड़ी, पूनम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
द्वितीय दिवस का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ हिमाचल कुमारी, कुलवंत सिंह और डॉ हेम चन्द्र तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जनपद संयोजक डॉ हेम चन्द्र जोशी द्वारा उपस्थित अतिथियों, दल शिक्षकों, निर्णायकों व प्रतिभागियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी ।
वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक स्पर्धा में श्री महादेव गिरि सं०उ०म०वि० हल्द्वानी ने प्रथम, दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी ने द्वितीय तथा रा०इ०का० ताड़ीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी, रा०इ०का० पश्यां व रा०बा०इ०का० हल्द्वानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में रा०बा०इ०काॅ० दौलिया, रा०बा०इ०का० धौलाखेड़ा व ज्ञान प्रकाश इ०का० धमौला क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वाद- विवाद में रा०इ०का० पतलोट, श्री सनातन धर्म सं०उ०म०वि० हल्द्वानी व दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी सं०उ०म० वि० हल्द्वानी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण स्पर्धा में रा०इ०का० पश्यां, ओखलकाण्डा, रा०इ०का० पतलोट , तथा एम बी रा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में श्री सनातन धर्म सं०उ०म०वि० हल्द्वानी ने प्रथम, रा०इ०का० पतलोट ने द्वितीय तथा रा०इ०का० पश्यां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ हिमाचल कुमारी व प्रधानाचार्य के०वी०एम० पब्लिक स्कूल सविता सिराड़ी नयाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व अकादमी द्वारा निर्धारित धनराशि प्रदान की गई। जनपद संयोजक डॉ हेम चन्द्र जोशी व जनपद सह संयोजक डॉ राजेन्द्र भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समापन अवसर पर डॉ० हेम चन्द्र तिवारी, डॉ० कैलाश चंद्र सिंह नयाल, यशवंत सिंह चौहान, भगवान सिंह बोरा, माया बिष्ट, भावना बिष्ट, प्रिया कुमारी, नीलम आर्या, पुष्पा टम्टा, वंदना महरा, कुसुम पाल, डॉ नवीन जोशी, डॉ दुर्गा दत्त गुणवंत, डॉ हेमंत जोशी ,,दीप चंद्र जोशी, डिंपल जोशी, ईश्वरी दत्त पंत, सुरेश चंद्र पोखरिया बृजेश गहतोड़ी आदि उपस्थित रहे।
|
|
हल्द्वानी में जनपदीय संस्कृत स्पर्धा का किया गया आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






