निरीक्षण को सहयोगात्मक मार्गदर्शन में बदलने की कवायद हुई शुरू

*उत्तराखंड में विद्यालयों के दक्षता-आधारित शैक्षणिक अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल।*
उत्तराखंड,भीमताल (नैनीताल),राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड ने स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से DIET भीमताल में चार दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय कार्यशाला “शैक्षणिक सहयोग हेतु प्रभावी अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन” का आयोजन किया। 16 से 19 नवंबर 2026 तक चली इस कार्यशाला में कुमाऊँ मंडल के छह जनपदों (अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़) के DIET संकाय सदस्यों, खंड तथा संकुल स्तर के संसाधन समन्वयकों सहित 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। NEP 2020 की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक निरीक्षण व्यवस्था को साक्ष्य-आधारित शैक्षणिक अनुश्रवण और सहयोगात्मक मार्गदर्शन में बदलना है। कार्यशाला में दक्षता-आधारित शिक्षण और आकलन, NCF-SE (National Curriculum Framework for School Education )के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों, PARAKH मानकों के अनुसार दक्षता-आधारित विषयवार प्रश्नों (Competency-Based Questions) की समीक्षा तथा शैक्षणिक अनुश्रवण उपकरणों के सुधार (PMI टूल के उपयोग से) पर कार्य किया गया। साथ ही DIET, BRC एवं CRC की भूमिकाएँ स्पष्ट की गईं जिससे विद्यालय भ्रमण में शिक्षकों को केवल कमियाँ बताने के बजाय रचनात्मक प्रतिक्रिया और लगातार मार्गदर्शन मिल सके। यह कार्यशाला गढ़वाल मंडल के DIET टिहरी में हुई क्षेत्रीय कार्यशाला की अगली कड़ी थी।

NIEPA (National Institute of Planning and Administration )की प्रो. सांत्वना जी. मिश्रा ने विशेषज्ञ सत्रों में कहा कि BRP, CRP और DIET संकाय को केवल निरीक्षक नहीं, बल्कि सहयोगात्मक मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना आवश्यक है। प्राचार्य, DIET भीमताल कैना चौहान ने कार्यशाला को शिक्षकों के सहयोग व कक्षा-शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल बताया। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. अजय कुमार चौरसिया (राज्य योजना समन्वयक, SCERT) और सह-समन्वयक डॉ. राकेश चंद्र गैरोला (प्रवक्ता, SCERT) ने संयुक्त रूप से कहा कि अनुश्रवण दक्षता-आधारित अनुश्रवण योजना (Competency-Based Monitoring Plan) के साथ किया जाए तथा दक्षता-आधारित शिक्षण और आकलन को D.El.Ed. पाठ्यक्रम और सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण का अभिन्न अंग बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुश्रवण के दौरान विद्यालयों की सकारात्मक बातों को उजागर किया जाए और उन्हें साझा किया जाए। स्टार लाइट एडइंडिया फाउंडेशन के लीड-प्रोग्राम्स संदीप सारदा ने कहा वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब विकसित शैक्षणिक उपकरणों का विद्यालयों में प्रभावी उपयोग हो। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने मानकीकृत अनुश्रवण मानदंडों और PARAKH आधारित दक्षता-आधारित (Competency-Based) आकलन प्रश्नों के विद्यालय स्तर पर उपयोग की कार्ययोजना तैयार की। SCERT उत्तराखंड इन पहलों के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा और विद्यालयों से प्राप्त अनुभवों और आंकड़ों के आधार पर इनकी प्रभावशीलता का आकलन करेगा, जिससे भविष्य के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शैक्षणिक सहयोग रणनीतियों को और सशक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें