सौं करार के तत्वावधान में महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल की 93 वीं जयंती पर संगोष्ठी की गई आयोजित

*महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की
93वीं जयंती पर संगोष्ठी और काव्याजंली आयोजित*

उत्तराखण्ड देहरादून ।

सौं-करार लोकभाषा साहित्यिक समिति की ओर से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ के दिशा-निर्देशन में राजधानी देहरादून में महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व, पर एक काव्यांजली संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्यवसायी जयप्रकाश अमोला, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डायट देहरादून रोकश जुगरान, कवि और समीक्षक कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र पंवार और साहित्यकार महेन्द्र विद्यालंकार ने द्वीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश अमोला ने इस अवसर पर महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र पंवार ने कवि द्वारा रचित विविध साहित्यिक विधाओं पर बात की। उन्होंने गढ़वाली कविता के संदर्भ में परम्परा से इतर समकालीन समाज और सता पर काव्यात्मक दृष्टि की बात की। उन्होंने कहा कि कवि का कर्म सकारात्मक विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना है। उन्होंने पहाड़ के वर्तमान हाल पर विमर्श को रेंखाकित किया। विशिष्ट अतिथि राकेश जुगरान ने भाषा,साहित्य और भूमि के बाहरी हस्तक्षेप और अतिक्रमण पर अपना वक्तव्य रखा। महेन्द्र विद्यालंकार ने कन्हैयालाल डंडरियाल के जीवन के अनछुए संस्मरण और उनकी साहित्यिक यात्रा पर विचार प्रस्तुत किए। साहित्यकार रमाकांत बेंजवाल ने गढ़वाली कविताओं के सृजन के संबंध में सुझावात्मक विचार रखे। वहीं अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ ने श्री डंडरियाल को गढ़वाली साहित्य के सूर्य की संज्ञा देते हुए उन्हें विलक्षण व्यक्तित्व और कृतित्व का धनी बताया। उन्होंने श्री डंडरियाल के रचना संसार के विविध साहित्यिक पक्षो पर विचार प्रस्तुत किए । डाॅ. सत्यानन्द बडोनी ने कवि को याद करते हुए उनकी साहित्यिक प्रतिभा को उजागर किया और उनकी कुछ कविताओं का वाचन किया ।

इस अवसर पर अर्चना गौड़, ओमप्रकाश सेमवाल, आलोक मलासी, योगेश सकलानी, सुशील चन्द्रा, गीता गैरोला, प्रो.सुमीत नैथानी, चन्द्रदत्त सुयाल, पंकज सुंदरियाल, पृथ्वी सिंह केदारखण्डी, मधुरवादिनी तिवारी आदि कवियों ने कविता पाठ किया। इनमें पहाड़ के वर्तमान मुद्दे, जनता के ज्वलंत सवाल, महंगाई, राजनीतिक परिदृश्य, जीवन के कटु यथार्थ, लोक जीवन की सूक्ष्म संवेदनाओं का अनूठा साहित्यिक समावेश अनुभव किया गया ।
इस काव्यांजली एंव संगोष्ठी का संचालन कवयित्री रक्षा बौड़ाई ने किया। इस अवसर पर कवि दिनेश डबराल, गौरव सिंह बर्त्वाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें