देहरादून जिले के भौतिक विज्ञान, भूगोल और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं का डायट में हुआ प्रशिक्षण सम्पन्न

उत्तराखंड, देहरादून। डायट देहरादून के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून के भौतिक विज्ञान, भूगोल और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का समापन दिनांक  08 अक्टूबर 2026 को डायट देहरादून के सभागार में हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 , PARAKH , दक्षता आधारित आकलन ,नशा मुक्त विद्यालय परिसर , शिक्षक आचरण संहिता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक मुद्दों पर प्रशिक्षण में चर्चा परिचर्चा हुई । इसके साथ ही तीनों विषयों में ‘प्रशिक्षण आवश्यकताओं ‘ पर आधारित प्रकरणों पर भी  प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्राचार्य डायट गोविंद राम जायसवाल द्वारा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशलों को अपने विद्यालयों में लागू करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार के लिए कार्य करने की बात कही गई। प्राचार्य  डायट द्वारा जनपद देहरादून को राज्य में अग्रणी स्थान पर लाने के लिए टीम भावना और निरंतर प्रयास करने पर बल दिया गया । प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक, सहभागितापूर्ण और उद्देश्यपरक बताया । इस अवसर पर प्राचार्य डायट द्वारा संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें