डायट देहरादून में कहानी और गतिविधि पुस्तिका निर्माण कार्यशाला की गई आयोजित

*बुनियादी अवस्था के लिए कहानी और गतिविधि पुस्तिका निर्माण कार्यशाला सम्पन्न*
उत्तराखंड,देहरादून। बुनियादी अवस्था के विद्यार्थियों में भाषायी और गणितीय दक्षताओं के विकास तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, आनंददायी और गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से डायट देहरादून में कहानी एवं गतिविधि पुस्तिका निर्माण विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ डायट देहरादून की प्राचार्य श्रीमती मंजू भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुनियादी अवस्था में बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए कहानी, चित्र और गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए रचनात्मक तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से कक्षा-2 तथा कक्षा-3 के विद्यार्थियों के लिए चित्र आधारित कहानी तथा भाषा और गणित विषयों पर गतिविधि आधारित पुस्तिका निर्माण का कार्य किया गया। चित्रों के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता, मौखिक अभिव्यक्ति और पठन कौशल विकसित करने वाली कहानियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं भाषा विषय के अंतर्गत शब्द ज्ञान, वाक्य निर्माण, पठन एवं लेखन कौशल तथा गणित विषय के अंतर्गत संख्या ज्ञान, जोड़, घटाव, आकृतियों एवं अन्य गणितीय अवधारणाओं को सरल और रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए पुस्तिका निर्माण का कार्य किया गया।
इस कार्यशाला में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सहायक अध्यापकों तथा कला शिक्षकों द्वारा भाग लिया गया। विभिन्न विषयों और शिक्षण स्तरों के शिक्षकों ने अपने अनुभव, विषयगत समझ और रचनात्मक कौशल का उपयोग करते हुए बच्चों के लिए आकर्षक तथा उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करने में योगदान दिया।
कार्यशाला के समन्वयक डॉ. विजय सिंह रावत, प्रवक्ता, डायट देहरादून ने कार्यशाला के उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों की जानकारी देते हुए विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कहानी, चित्र और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर देने से उनकी समझ, कल्पनाशीलता, तार्किक चिंतन तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है।
कार्यशाला के संचालन और गतिविधियों को करवाने में डायट देहरादून के प्रवक्ता प्रणय बहुगुणा और शिशुपाल सिंह बिष्ट ने विशेष सहयोग दिया । न्यूज ओसियन को डॉ विजय सिंह रावत ने बताया कि
कार्यशाला के माध्यम से विकसित की गई चित्र आधारित कहानियाँ और भाषा तथा गणित की गतिविधि आधारित पुस्तिकाएँ बुनियादी अवस्था के बच्चों के लिए शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक सहज, सरल, आनंददायी और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें