फ़िल्म ढोली का प्रमोशनल कार्यक्रम और चौथे गीत जागर का विमोचन 23 नवंबर को किया जाएगा

उत्तराखंड, देहरादून।

*राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम और चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन 23 नवंबर को किया जाएगा।*

उत्तराखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशन को लेकर आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार, प्रातः 11:00 बजे, दून लाइब्रेरी, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में फिल्म ‘ढोली’ के चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण, वॉइस चांसलर संजय जसोला, पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत मैती, डॉक्टर के पी जोशी और इस फिल्म के डायरेक्टर दिनेश पी भोसले भी सम्मिलित होंगे।

फिल्म ‘ढोली’ उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी जीवन की भावनाओं को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होने से उत्तराखंड की क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान और गौरव मिला है।

इस आयोजन में पत्रकार बंधुओं, मीडिया प्रतिनिधियों, पॉडकास्टर्स, दून रंगमंच से जुड़े कलाकारों, गढ़वाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, गढ़वाल सभा एवं लोक विरासत के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म ‘ढोली’ के प्रचार-प्रसार को गति देना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना तथा फिल्म से जुड़े कलाकारों तथा सिनेमा प्रेमियों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देना है।

फिल्म की टीम ने सभी आमंत्रित अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने तथा फिल्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें