उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, एकल अभियान देश के लिए वरदान साबित हो रहा है ,इस अभियान से जुड़ना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। स्वाभिमान पर्व में प्रत्येक कार्यकर्ता जिस समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। वह एक मिशाल बन गया है। यह बात एकल अभियान के गढ़वाल मण्डल ( भाग) अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल ने रुद्रप्रयाग में भाग कार्यालय बीकेएस प्रथम की बैठक में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
भाग अध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी उर्जा से इस स्वाभिमान पर्व में कार्य करे सम्भाग, व प्रभाग -5 से जो भी निर्देश भाग, अंचल, संच व आचार्य को मिलते है उसका अक्षरशः पालन होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का यह भी दायित्व है कि वह समितियों का गठन कर अपनी समस्याओं को समिति के सहयोग से हल करे।
इस अवसर पर गोपेश्वर अंचल की पालक व सम्भाग महिला समिति की प्रमुख दया पाड्या ने एकल अभियान में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए सुझाव दिए तथा समितियों को सुदृढ़ करने का सुझाव दिये।
बैठक में भाग उपाध्यक्ष शीला रावत, सचिव संतोष मेवाल ने भी आपसी सहयोग से एकल अभियान में कार्य करने पर बल दिया। भाग गढ़वाल की महिला समिति प्रमुख सरला खंडूरी ने भी एकल अभियान को गांव गांव तक पहुचाने पर बल दिया।
बैठक में अंचलों से आये सभी प्रस्ताओ को स्वीकार कर लिया गया है जिसमें रिक्त अंचलों व संचो के पदों को भरने के प्रस्ताव आये थे।
बैठक में सम्भाग गतिविधि प्रमुख भावना उपाध्याय, भाग प्रमुख प्रीति खन्ना उमेश, मोहित,अखिलेश, किरन, राजेश ,आरती ,कोमल, आमीषा, सोनम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
|
एकल अभियान, देश के लिए वरदान : कालिका प्रसाद सेमवाल
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






