**सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नामिका निरीक्षण हुआ संपन्न**
उत्तराखंड, पौड़ी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राइका जगतेश्वर में तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण संपन्न हुआ। यह 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चला।
नामिका निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में प्रधानाचार्य राइका सांकरसैंण जसमल कण्डारी, प्रधानाचार्य राइका ग्वालखुडा, हरीश बहुगुणा प्रधानाचार्य राइका चिपलघाट सुन्दर सिंह,प्रशासनिक अधिकारी सचिन रावत और वीरेन्द्र सिंह नेगी ने भाग लिया। नामिका निरीक्षण दल के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम प्रार्थना सभा सहित आनन्दम् कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इसके बाद नामिका निरीक्षण दल के सदस्यों ने सभी कक्षाओं में पठन पाठन का निरीक्षण किया। शिक्षक कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, शिक्षक दैनन्दिनी, पाठ्य पुस्तकों, उत्तर पुस्तिकाओं, मध्यह्यान्न भोजन पंजिका, चार्ट माडल सहित अन्य शिक्षण अधिगम सामग्री और विभिन्न नवाचारों का अध्ययन और निरीक्षण किया। नामिका निरीक्षण के दूसरे दिन
मण्डलीय अपर शिक्षा निदेशक ( माध्यमिक शिक्षा ) परमेंन्द्र बिष्ट और खण्ड शिक्षा अधिकारी पाबो अमित चौहान शामिल हुए। अधिकारियों ने शिक्षक कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, शिक्षक दैनन्दिनी, पाठ्य पुस्तकों, उत्तर पुस्तिकाओं, मध्ह्यान्न भोजन पंजिका सहित अन्य विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। उनके द्वारा विभिन्न कक्षाओं में पठन पाठन कार्य को भी देखा गया। द्वितीय दिवस के अंत में विद्यालय में पहली बार आगमन पर अधिकारियों का स्वागत अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। मंडलीय अपर निदेशक ने विद्यालय में बढती छात्र संख्या, छात्र उपस्थिति और अनुशासन सहित विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों को सकारात्मक माना। उन्होंने छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही जीवन में नैतिक शिक्षा और उच्च संस्कार सहित जीवन मूल्य अपनाने को कहा। तीसरे दिन नामिका निरीक्षण दल के सदस्यों के द्वारा विद्यालय की गतिविधियों की समीक्षा की गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह कार्यक्रम में रजनीश सेमवाल, रजनी नेगी, मालती रावत, अशोक खण्डूरी,सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट,शमशुद्दीन मलिक, आनंद बलोदी, नीलम लोधा,शशि पंत, शशि बिष्ट,साजिद अली रश्मि रावत,आयुष केमनी, नरेन्द्र सिंह रावत, संतोष सजवाण शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी सदस्य राजेन्द्र रौथाण,अंबिका देवी,गुड्डी देवी,मनोहर रौथाण आदि उपस्थित रहे !कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी और संचालन रजनीश सेमवाल के द्वारा किया गया गया।






