उत्तराखंड, उत्तरकाशी.
राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, रोंतल गमरी द्वारा कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय एक्सपो प्रदर्शनी में सहभागिता की गई। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा स्थानीय पारंपरिक अनाज मंडवा (रागी) पर आधारित एक अभिनव प्रोटोटाइप “रागी लड्डू (मंडवा शक्ति)” का निर्माण पूर्व में विद्यालय स्तर पर किया गया था, जिसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन जिला स्तर के लिए हुआ।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में विद्यालय का प्रतिनिधित्व छात्रा कुमारी साधना बिजल्वाण और कुमारी सिद्धि ने किया। दोनों छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण में स्थानीय पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के महत्व को व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय के प्रवक्ता (हिंदी) गोपाल प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। 
गोपाल मिश्रा ने न्यूज ओसियन से बातचीत में कहा
यह सहभागिता न केवल विद्यार्थियों के कौशल विकास का प्रमाण है, बल्कि कौशलम कार्यक्रम की मूल भावना—स्वावलंबन, नवाचार एवं स्थानीय संसाधनों के उपयोग—को भी साकार करती है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने हेतु विद्यालय परिवार पूर्णतः संकल्पित है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह माथस ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए श्री मिश्रा के प्रयासों की सराहना की ।
प्रदर्शनी के दौरान इस कार्यक्रम में गोपाल मिश्रा को मार्गदर्शक शिक्षक और *उद्यमशील शिक्षक* के रूप में सम्मानित किया गया।






