उत्तराखंड, देहरादून। चकराता विकासखण्ड के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में गाँधी – शास्त्री जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तर के लिए चयनित कक्षा 12 की छात्रा अरुणा डिमरी को सम्मान पत्र दिया गया।स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कक्षा 7 की परिधि , द्वितीय स्थान पर रहे कक्षा 8 के कृष और तीसरे स्थान को प्राप्त करने वाले अंकित को पुरस्कार दिए गए। सीनियर वर्ग में पहला स्थान कक्षा 10 के हिमांशु, दूसरा कक्षा 10 के आशाराम और तीसरा स्थान कक्षा 12 के विपिन ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रोहन कक्षा 12 ने पहला, राजेंद्र कक्षा 10 ने दूसरा और कक्षा 10 की राखी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में सीनियर वर्ग में कक्षा 9 के आदित्य ने पहला स्थान और जूनियर वर्ग में कक्षा 7 के सुमित ने पहला और कक्षा 7 की ही दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए गए। महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित भाषण, कविता, निबंध और चित्रकला में अरुणा डिमरी, रोहन डिमरी, जिज्ञासा, परिधि, नीतू, राजेंद्र शगुन, सुमित, अभिषेक, विपिन, नव्या, राखी राणा, दिव्या, आदित्य, सुनीता, गुड़िया, कृष, हिमा, कपिल, सोनिक, आशाराम, आदित्य और हिमांशु ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि महात्मा गाँधी के जीवन से हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अपने व्यवहार में नैतिकता को लागू करने का संदेश प्राप्त होता है। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन प्रसंगों से हमें ईमानदारी, सत्य निष्ठा और सादा जीवन, उच्च विचार की शिक्षा मिलती है। युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि दृढ निश्चय, परिश्रम और लगन से गरीब पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति भी उच्च पद को प्राप्त कर सकता है। यह प्रेरणा हमें लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से मिलती है. कार्यक्रम का संचालन करते हुए सतपाल सिंह चौहान ने कहा गाँधी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को हम अपने जीवन में लागू करें तो यही हमारी इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सचिन ढोंढी, इंदु कार्की, ममता, राधा डोभाल, अजय असवाल और प्रेम राणा ने भी विचार व्यक्त किए।

|
|
राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में गाँधी – शास्त्री जयंती के अवसर पर बच्चों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






