राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर की तीन गाइड छात्राओं का राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ चयन

*स्काउट एवं गाइड के राज्यपाल पुरस्कार हेतु राइका जगतेश्वर की 3 गाइड छात्राओं का चयन *
उत्तराखंड, पौड़ी *उत्तराखण्ड राज्य के स्काउट एवं गाइड के सर्वोच्च राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार के लिए राइका जगतेश्वर की 3 गाइड छात्राओं का चयन हुआ है।
राजकीय इण्टर कालेज पौड़ी नगर में 25 से 28 सितम्बर 2026 तक आयोजित स्काउट एवं गाइड्स की राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा शिविर में राइका जगतेश्वर की कुमारी प्रिया कक्षा 10,कुमारी नेहा कक्षा 10 और कुमारी सोनाली कक्षा 9 ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्यपाल पुरस्कार के लिए सफलता प्राप्त की है।
इससे पहले जनपदीय स्काउट्स और गाइड्स समिति द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय किशोरी स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी विद्यालय की कुमारी प्रिया तथा कुमारी नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी गढवाल का प्रतिनिधित्व करेंगी।छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रसन्नता व्यक्त की है ! चयनित छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विद्यालय के स्काउट एवं गाइड प्रभारी आनंद बलोदी के प्रयासों की भी सराहना की है। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को सम्मानित कर स्मृतिचिह्न दिए गए। कार्यक्रम मे रजनीश सेमवाल, रजनी नेगी मालती रावत,अशोक खण्डूरी, सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट,शमशुद्दीन मलिक ,आनंद बलोदी, शशि पंत,शशि बिष्ट,साजिद अली,रश्मि रावत आयुष केमनी, नरेन्द्र सिंह रावत, संतोष सजवाण, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी, सदस्य राजेन्द्र रौथाण,अंबिका देवी गुड्डी देवी, मनोहर रौथाण आदि उपस्थित रहे !
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी और संचालन आनंद बलोदी के द्वारा किया गया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें