*बाल दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
उत्तराखंड,देहरादून भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून द्वारा आमवाला तरला, ननूरखेड़ा स्थित बाल भवन में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के पूर्व महासचिव बालकृष्ण डोभाल ने की। इस अवसर पर परिषद की महासचिव आशारानी पैन्यूली, आनंद मणि सेमवाल, सुनील जोशी, संयुक्त सचिव ज्योत्सना खत्री, किरण खंडूरी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री, महेश चन्द्र मैठाणी, कविता दत्ता, मनजीत सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके इसी स्नेह और विचारों को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर ग्रीन फिल्ड विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी बाल भवन, आमवाला तरला के बच्चों और शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, समूह गीत और बाल विकास से संबंधित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही खेलकूद और रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
बुक बैलेंसिंग प्रतियोगिता(पुस्तक को सिर में रखकर संतुलन बनाकर चलना ) में
प्रथम स्थान तनिष्क भास्कर,
द्वितीय स्थान वासु कुमार और
तृतीय स्थान – ओजस्वी पंवार ने प्राप्त किया।
थ्री लैग्ड चेन रेस प्रतियोगिता
में पहला स्थान शिवानी, गुरमीत सिंह और शानू श्रीसवाल की टीम,
द्वितीय स्थान निहारिका रावत, अक्षित चौहान और ओजस्वी पंवार की टीम ने और
तीसरा स्थान वैदिक तोमर, कनक राना और दिव्या ध्यानी की टीम ने हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में परिषद के पूर्व और वर्तमान महासचिव तथा उपस्थित सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
|
|
बाल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






