*विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने विविध विषयों पर माॅडल बनाकर दिखाई प्रतिभा*
उत्तराखंड, अल्मोड़ा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड के तत्त्वावधान में रा० इ० का० नाई में विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर माॅडल प्रस्तुत किए, साथ ही नाटक प्रतियोगिता में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के प्रवक्ता डाॅ० कमलेश सिराड़ी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ० पवनेश ठकुराठी द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
समारोह में मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान प्रवक्ता, डायट अल्मोड़ा, डाॅ० कमलेश सिराड़ी ने कहा कि विज्ञान केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन में भी इसका अत्यधिक महत्व है।
विज्ञान समन्वयक डाॅ० संजय पांडे ने कहा कि विज्ञान महोत्सव एससीईआरटी का एक सराहनीय आयोजन है, जो छात्र- छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सह समन्वयक अंकित जोशी ने महोत्सव की रूपरेखा रखी और कहा कि महोत्सव में ताकुला विकासखंड के एक दर्जन विद्यालयों के दो सौ से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
महोत्सव संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ० पवनेश ठकुराठी ने छात्र-छात्राओं के परिश्रम की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों ने एआई से आपदा प्रबंधन तक विविध विषयों पर सराहनीय माॅडल बनाए हैं। यह आधुनिक छात्र-छात्राओं की विज्ञान के प्रति गहरी अभिरूचि को दर्शाता है।
प्रदर्शनी में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में कविता प्रथम, हर्षित आर्या द्वितीय; हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में योगेश कुमार प्रथम, करन गोस्वामी द्वितीय; गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में लक्ष्य राणा प्रथम, आस्था राणा द्वितीय; स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में प्रवीण जलाल प्रथम, शिवानी द्वितीय; स्वदेशी कृषि पद्धतियों में प्रियांजल सिंह बिष्ट प्रथम, मनन मुनगली द्वितीय; ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में नवनीत जोशी प्रथम, गौरव पांडे द्वितीय और आपदा प्रबंधन में निखिल नेगी प्रथम, अखिलेश कुमार द्वितीय रहे।
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में खुशी मिराल प्रथम, विवेक जोशी द्वितीय; हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में वैष्णवी भाकुनी प्रथम, खुशी भाकुनी द्वितीय; गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में योगिता आर्या प्रथम, ललिता लोहनी द्वितीय; स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में हर्षित नेगी प्रथम, स्नेहा मिश्रा द्वितीय; स्वदेशी कृषि पद्धतियों में नेहा पंत प्रथम, दीपांशु झिझाड़िया द्वितीय; ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में सुरभि बिष्ट प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय और आपदा प्रबंधन में भवानी कांडपाल प्रथम, अर्जुन भाकुनी द्वितीय रहे।

कक्षा 6 से 10 तक की विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जी०जी०एच०एस० चनौदा प्रथम, रा० इ० का० नाई द्वितीय और रा० इ० का० मनसारीनालाचौड़ा तृतीय रहा। प्रतियोगिताओं के आयोजन में गणेश चंद्र शर्मा, अर्पण कुमार साह, विभा गुरूरानी, पंकज देवड़ी, डाॅ० मुकेश चंद्र, दीपा नगरकोटी, अजरा परवीन, सोनम देवी, अंजली आर्या, भीम सिंह रावत और मूल्यांकन में हेमलता लसपाल, संजीव लोहनी, प्रियंका जोशी, संग्राम सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह सिजवाली, भाष्कर कुमार, अजय कुमार, संतोष काण्डपाल, निम्मी बिष्ट, कमला पांडेय, ललित भाकुनी, प्रशांत कुमार, नरेंद्र पंत, बलदेव किशन तिरूवा, किरन उपाध्यक्ष ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह का संचालन अंकित जोशी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान नाई तारा देवी, सपना बिष्ट, कृतिका बिष्ट, आंचल नयाल, प्रवीण बिष्ट, मयंक बिष्ट, नितिन कुमार, पूजा भंडारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विद्यालय में पहली बार आयोजित इस महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।






