संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में खूनाबोरा के बच्चों ने पाया पहला स्थान

उत्तराखंड,चम्पावत। एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा प्रायोजित न्याय पंचायत भूमलाई में आयोजित संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में 03 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीनो प्रतियोगिताओं में राउमावि खूनाबोरा के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राउमावि खूनाबोरा की कक्षा 08 की छात्रा अल्का विश्वकर्मा ने संकुल में पहला स्थान प्राप्त किया, मॉडल प्रतियोगिता में राउमावि खूनाबोरा के कक्षा 08 के छात्र तनुज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर कक्षा 06 के ऋषभ बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक ही विद्यालय के तीनों छात्रों द्वारा तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं छात्रों की इस सफलता के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमानंद पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष भावना देवी, वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र लाल, मनोज कुमार गड़कोटी, नवीन चंद्र जोशी, राजेश्वरी जुकरिया, मीरा पंत, कमला जोशी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, लोकेश जोशी, गिरीश चंद्र शक्टा, भुवन चन्द्र गहतोड़ी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बच्चों ने अपनी उपलब्धि के लिए शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन को प्रेरक बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें