लोक नृत्य में रा. इ. का. पुल हिंडोला ने पाया पहला स्थान

*लोक नृत्य में राइका पुलहिंडोला ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।*

उत्तराखंड,चंपावत। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली के बीच संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने की पहल निश्चित रूप से भाषा के संरक्षण के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का प्रयास भी है। जीजीआईसी लोहाघाट में आयोजित विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने इसी भावना को जीवंत कर दिया।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, प्रधानाचार्या एवं स्थल संयोजक नीलम देव, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र कलौनी ने किया। उद्घाटन के अवसर पर वक्ताओं ने संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार और जनसामान्य से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य वक्ता मनीष जुकरिया ने कहा कि आधुनिक दौर में संस्कृत को जनसामान्य की भाषा बनाने के लिए धरातल पर निरंतर काम करना होगा। यह विचार इस आयोजन की मूल भावना को भी रेखांकित करता है कि किसी भाषा का भविष्य केवल पुस्तकों में नहीं, बल्कि उसके प्रयोग और नई पीढ़ी से उसके जुड़ाव में निहित होता है।
कार्यक्रम में खंड संयोजक राजू शंकर जोशी और पूर्व खंड संयोजक भगवान जोशी ने अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। संचालन राजू शंकर जोशी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय तथा सुभाष गोस्वामी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि पैदा करने के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार को भी गति देती हैं।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कनिष्ठ वर्ग में श्लोकोच्चारण, आशुभाषण, संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य और संस्कृत वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और उत्साह के साथ संस्कृत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उसने यह संदेश दिया कि संस्कृत आज भी नई पीढ़ी के लिए आकर्षण का विषय बन सकती है। जरूरत केवल उसे रोचक और रचनात्मक मंच देने की है। इस अवसर पर लोकनृत्य प्रतियोगिता में रा. इ. का. पुल हिंडोला ने पहला स्थान प्राप्त किया.

निर्णयन एवं अभिलेखीकरण में डॉ. अवनीश शर्मा,पूजा शाह, ललित मोहन,देवकी देवी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, सुभाष गोस्वामी, भगवती प्रसाद, गीता पंत, बसंत बल्लभ चौबे, हरिहर भट्ट, दीपक चौबे, नीता लोहानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें