डायट देहरादून में कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून (डायट ) में कक्षा-11 का कौशलम प्रशिक्षण हुआ संपन्न।*

उत्तराखंड,देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), देहरादून में कक्षा-11 के शिक्षकों के लिए छह विकासखंडों का तीन दिवसीय (22 से 24 सितंबर)कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कौशलम पाठ्यक्रम की अवधारणा, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता और 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए तैयार करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों के साथ उद्यमशील मानसिकता (Entrepreneurial Mindset), समस्या समाधान, रचनात्मकता, संचार, सहयोग, निर्णय लेने तथा अवसरों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण कौशलों पर चर्चा एवं गतिविधियां कराई गईं। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विद्यार्थी केवल विषय-वस्तु को समझने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता विकसित करें।

कौशलम पाठ्यक्रम के अंतर्गत 3P मॉडल—People ,planet,profits को भी विस्तार से समझाया गया। शिक्षकों को बताया गया कि किसी भी गतिविधि में विद्यार्थियों के लिए उद्देश्य की स्पष्टता, समस्या/विचार पर व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से कार्य करना तथा अंत में किसी उपयोगी उत्पाद अथवा समाधान तक पहुंचना महत्वपूर्ण है। इस मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने को वास्तविक जीवन से जोड़ने और अपने विचारों को व्यवहार में बदलने की क्षमता विकसित की जाती है।

प्रशिक्षण में व्यवसाय मॉडल (Business Model) की अवधारणा पर भी गतिविधि आधारित अभ्यास कराया गया। शिक्षकों ने यह समझने का प्रयास किया कि किसी स्थानीय संसाधन, उत्पाद अथवा समस्या को पहचानकर उसके आधार पर उपयोगी समाधान एवं संभावित व्यावसायिक अवसर कैसे विकसित किए जा सकते हैं। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, ग्राहक की आवश्यकता को समझने तथा किसी उत्पाद या सेवा के मूल्य को पहचानने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक एस. सी. ई. आर. टी.कृष्णानंद बिजल्वाण, प्राचार्य विपिन भट्ट, कार्यक्रम समन्वयक गिरीश थपलियाल, सह-समन्वयक ऋतु कुकरेती सहित मुख्य संदर्भदाताओं में राजनारायण मिश्रा, सचिन ढोड़ी, शीला बिष्ट, अर्चना नेगी और सपना तोमर द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

प्रशिक्षण के संचालन में उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की जिला समन्वयक ममता खत्री और यामिनी का भी सहयोग रहा।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने कौशलम की गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विद्यार्थियों को केवल सीखने के बजाय सोचने, प्रयोग करने, समस्या का समाधान खोजने और अपने विचारों को वास्तविक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में कुल 77 शिक्षकों ने भाग लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें