एक सौ पचास से अधिक साहित्यकार हुए सम्मानित

* एक सौ पचास से अधिक साहित्यकार हुए सम्मानित.
नई दिल्ली। हिमालय विरासत ट्र्स्ट, उत्तराखंड के आयोजन में डॉ. निशक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के अनवरत तीन वर्षों में 150 सप्ताह पूर्ण होने पर साहित्य अकादमी नई दिल्ली में इन कहानियों की समीक्षा में मुख्य वक्ता , वक्ता व संचालन में सहयोगी रहे समस्त साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में मंचस्थ मुख्य अतिथियों में डॉ.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पूर्व शिक्षा मंत्री भारत,पद्म श्री प्रो.चक्रधर, प्रो.के.जी.सुरेश,प्रो. वरुण गुलाटी, आश्ना कंडियाल नेगी अध्यक्ष हिमालय ट्रस्ट द्वारा मंच पर साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, और स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देशभर से 150 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर 200 से अधिक साहित्यकार उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त कर नई दिल्ली से लौटे शिक्षक और साहित्यकार कृपाल सिंह शीला ने न्यूज ओसियन को यह जानकारी दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें