एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड के आई. टी संकाय सदस्य रमेश प्रसाद बड़ोनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हांगकांग में भाग लेंगे

उत्तराखंड, देहरादून। एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड के
आई टी संकाय सदस्य रमेश प्रसाद बड़ोनी lIET 2026 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन युनेस्को के तत्वावधान में द एजुकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में 27 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। बकौल रमेश प्रसाद बड़ोनी
प्रतिष्ठित *AI for Education Award* पहल में *Global Finalist* के रूप में उभरने के बाद, *SCERT उत्तराखंड* शैक्षिक नवाचार, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षक व्यावसायिक विकास की अपनी यात्रा को जारी रखे हुए है और यह सम्मेलन इस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।
यह सम्मेलन उत्तराखंड की अग्रणी पहलों को प्रदर्शित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा। इस सम्मेलन में
शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और ICT का एकीकरण,
MOOCs के माध्यम से AI-सक्षम शिक्षक व्यावसायिक विकास
पाठ्यक्रम और कक्षा शिक्षण में प्रौद्योगिकी का एकीकरण तथा
डिजिटल परिवर्तन और नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ और
भविष्य के लिए तैयार शिक्षा और जिम्मेदार AI जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक विमर्श किया जाएगा। शोध सम्मेलन का विषय
“Teacher Readiness for AI and ICT Integration: Insights from a Short-Term Online Training Program”* (AI और ICT एकीकरण के लिए शिक्षक तत्परता: एक अल्पकालिक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्राप्त अंतर्दृष्टि) है। न्यूज ओसियन से बात करते हुए रमेश प्रसाद बड़ोनी ने कहा कि
अपनी वैश्विक पहचान के बाद, SCERT उत्तराखंड अब अंतर्राष्ट्रीय AI हस्तक्षेपों से सीखने, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और दुनिया भर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के साथ सार्थक शैक्षणिक सहयोग बनाने के नए अवसरों की खोज कर रहा है। यह सम्मेलन इसी कड़ी का हिस्सा है। Report by – Dr. Umesh Chamola

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें