डॉ. रक्षा रतूड़ी के काव्य संग्रह ‘गढ़ ज्योति ‘का हुआ विमोचन

‘*गढ़ ज्योति’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन*
उत्तराखंड,देहरादून। उत्तराखंड की प्रेरक विभूतियों के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा को काव्य के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से डॉ. रक्षा रतूड़ी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘गढ़ ज्योति – उत्तराखंड की प्रेरक विभूतियों को समर्पित काव्य संग्रह’ का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र के हाथों से किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपनी विरासत का ज्ञान देने की दृष्टि से यह पुस्तक महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड की भूमि अनेक वीरों की जननी है. यहाँ का गौरवशाली अतीत नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। पुस्तक की लेखिका डॉ. रक्षा रतूड़ी ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखंड की 21 महान विभूतियों के जीवन और योगदान को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। वीरांगना तीलू रौतेली, श्रीदेव सुमन, गौरा देवी, सुंदरलाल बहुगुणा एवं जनरल बिपिन रावत सहित अनेक प्रेरक व्यक्तित्वों को इसमें स्थान दिया गया है।
इसका उद्देश्य उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत और महान विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाकर उनमें अपनी मिट्टी, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरव और प्रेरणा का भाव जागृत करना है। डॉ. दुर्गा प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि हमारी विरासत आज सामान्य ज्ञान का भी हिस्सा है. इसलिए यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए भी उपयोगी है। विमोचन कार्यक्रम में सुरेन्द्र मित्तल, रंजीत सिंह ज्याला, विक्रांत वीर, राजेश सेठी ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें