डायट देहरादून में आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जादुई पिटारा प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

*DIET देहरादून में 60 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का दो दिवसीय जादुई पिटारा प्रशिक्षण संपन्न.*

उत्तराखंड,देहरादून। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (Early child care and Education ) को प्रभावी बनाने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आनंददायी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के वातावरण को विकसित करने के उद्देश्य से DIET देहरादून में 9 और 10 सितंबर को आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए दो दिवसीय “जादुई पिटारा” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में 60 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन DIET प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जादुई पिटारा में उपलब्ध विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग, खेल आधारित शिक्षण, कहानी-कथन, गीत-कविता, चित्र और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक डॉ. विजय रावत तथा शशि पोखरियाल ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्त्रियों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया। प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर यह समझा कि जादुई पिटारा की सामग्री का उपयोग बच्चों में भाषा विकास, प्रारंभिक गणितीय समझ, रचनात्मकता, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा सूक्ष्म एवं स्थूल मोटर कौशल विकसित करने के लिए किस प्रकार किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि छोटे बच्चों के लिए सीखना केवल पुस्तकों तक सीमित न होकर खेल, गतिविधि, अनुभव और आनंद से जुड़ा होना चाहिए। कार्यकर्त्रियों को स्थानीय परिवेश और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों के लिए रोचक गतिविधियाँ तैयार करने का भी अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक प्रणय बहुगुणा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और गतिविधियों पर आयोजित सत्रों का समन्वय किया। उन्होंने कहा कि जादुई पिटारा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को सीखने के लिए एक बाल-केंद्रित, आनंददायी तथा अनुभवात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू करने तथा बच्चों के सीखने को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें