टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रा. उ. मा. वि. खूनाबोरा के सात छात्र हुए चयनित

*राउमावि खूनाबोरा का शानदार प्रदर्शन, सात छात्र राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

उत्तराखंड,चम्पावत। राउमावि खूनाबोरा के विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के सात छात्रों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में रेनू बिष्ट, अनिका जोशी, गीतांजलि बोहरा, हिमांशु बोहरा, संदीप विश्वकर्मा, विवेक बिष्ट और लक्ष्मण सामंत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले में अव्वल स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यूथ एंड ईको क्लब प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे नियमित अभ्यास, खेल के प्रति समर्पण और विद्यालय स्तर पर मिल रहा प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा। व्यायाम शिक्षिका मीरा पंत तथा नवीन चन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने खेल की बारीकियों को आत्मसात करते हुए प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पीटीए प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि टीटी प्रतियोगिता में राज्य के लिए सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है और पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की थी । अभिभावकों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा तथा सात विद्यार्थियों के एक साथ राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, व्यायाम शिक्षिका मीरा पंत तथा नवीन चन्द्र जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार जताया। इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार एवं आम जनमानस में उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो पढ़ाई के साथ खेलों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यदि प्रतिभा को सही दिशा, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन मिले, तो ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। राउमावि खूनाबोरा के इन सात खिलाड़ियों तथा चार विद्यार्थियों की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है।

प्रधानाचार्य खीमानंद पाण्डेय, पीटीए अध्यक्ष भावना देवी, शिक्षक मनोज कुमार गड़कोटी, नवीन चन्द्र जोशी, राजेश्वरी जुकरिया, मीरा पंत, कमला जोशी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय और क्षेत्रवासियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें