*बच्चों की शैक्षिक प्रगति में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे शिक्षक -*
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। बच्चों की शैक्षिक प्रगति में विकासखंड – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय – डढूली (भिकियासैंण) में कार्यरत्त प्रधानाध्यापक ठाकुरपाल सिंह और सहायक अध्यापक अमित पाण्डे के प्रयासों से इस विद्यालय में पढ़ने वाले निर्धन पृष्ठभूमि के बच्चे विगत कुछ वर्षों से जवाहर नवोदय – ताड़ीखेत (अल्मोड़ा), राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय – चौनलिया (भिकियासैंण), विद्याज्ञान विद्यालय – सीतापुर (उ.प्र.) आदि प्रवेश परीक्षाओं मे स्थान पा रहे हैं और राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड , इंग्लिश जीनियस आदि प्रतियोगिताओं में सफलता पा रहे हैं। शैक्षिक सत्र- 2023-24 में विशाल चन्द्र का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सत्र 2024-25 में दिव्यांश शर्मा का विद्याज्ञान विद्यालय- सीतापुर (उ.प्र.),चारु शर्मा जवाहर नवोदय, सत्र 2025-26 और मनोज का राजीव नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है । इसी के साथ चारु शर्मा ने सत्र 2024-25 में मैथ्स विजार्ड में राज्य स्तर व मनोज द्वारा सत्र 2025 -26 में जिला स्तर पर प्रतिभागिता की गई । सत्र 2025-26 में यहाँ के छात्र पवन का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी में चयन होने के साथ ही विद्यालयी खेल में सचिन ने खेल में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। शिक्षकों का यह प्रयास वर्तमान में अध्ययनरत्त बच्चों के लिए भी अनवरत जारी है। बकौल प्रधानध्यापक ठाकुरपाल बच्चों की इस सफलता के पीछे अधिकारियों का समय- समय पर मार्गनिर्देशन, अभिभावकों के साथ मासिक बैठक, समय – समय पर बच्चों को गृहकार्य में सहयोग करने पर अभिभावकों से बातचीत व शिक्षकों व बच्चों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम के परिणाम पर बच्चों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों, शिक्षा अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
|
|
बच्चों की शैक्षिक प्रगति में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे शिक्षक
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






