बासोट में राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस मनाया गया

*डाक्टर दाभोलकर की शहादत को याद कर मनाया राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस *
उत्तराखंड, अल्मोड़ा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के उद्देश्यों को जन – जन तक पहुँचाने वाले डाक्टर नरेन्द्र दाभोलकर की शहादत को याद कर आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल – बासोट, क्षेत्र- भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में “राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस “(एनएसटीडी) के रुप में मनाया गया। डाक्टर दाभोलकर एक समाजसेवी, कुशल चिकित्सक, लेखक व महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, एक अंधविश्वास उन्मूलन के लिए गठित एक संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष थे। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने इस अवसर पर डाक्टर दाभोलकर के समाज हित में किये गये योगदान के लिए याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बच्चों से समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, सामाजिक बुराईयों कोसमाज से दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज हमें समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन व पर्यावरण प्रदूषण आदि ज्वलन्त समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने की जरुरत हैं। विज्ञान की सही जानकारी होने से हम समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर कर सकते है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक मनमोहन सिंह बिष्ट व शिक्षक रमेश डंगवाल द्वारा भी बच्चों को विज्ञान विषय के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई । विज्ञान की हमारे जीवन में उपयोगिता पर आकांक्षा,देव वर्मा, प्रिन्स रावत, गौरव डंगवाल, प्रेरणा ने अपने विचार अभिव्यक्त किये। इस अवसर पर अंकित, सौरभ अधिकारी, सोम्या, कनिष्का,कार्तिक द्वारा सक्रिय रुप से प्रतिभाग किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप बालपत्रिका बालप्रहरी,पैन, पेंसिल, स्कैच पैन दिये गये। अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को ज्ञान विज्ञान बुलेटिन दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर भारत ज्ञान विज्ञान जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने विद्यालय के प्रबन्धक , शिक्षकों व सभी प्रतिभागी बच्चों का कार्यक्रम को उद्देश्य पूर्ण व सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें