डायट देहरादून में Woe Podcast कार्यशालाओं का किया जा रहा चरणबद्ध आयोजन

*WOW Podcast कार्यशाला: “जिज्ञासा से सृजन तक*

उत्तराखंड, देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देहरादून में प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए रोचक, ज्ञानवर्धक और उपयोगी एनिमेटेड वीडियो कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से WOW (World of Wonders) Podcast कार्यशालाएँ चरणबद्ध रूप से चलाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत प्रथम चरण की कार्यशाला 3 से 7 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। कार्यशाला का दूसरा चरण 18 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभिनव पहल का क्रियान्वयन कार्यक्रम समन्वयक ऋचा जुयाल द्वारा किया जा रहा है ।
इस कार्यशाला के अंतर्गत कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता, रुचि और स्वाभाविक जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए परिवेश, पर्यावरण और स्वास्थ्य से सम्बंधित रोचक प्रश्न-उत्तर की एनिमेटेड शैक्षिक सामग्री विकसित की जा रही है।

कार्यशाला में हिमांशु रावत (रा.प्रा.वि. जगथान, चकराता) एवं गौरव मेहता (रा.प्रा.वि. बांगोती, चकराता) तथा डायट प्रवक्ता ऋचा जुयाल द्वारा विज्ञान, स्वास्थ्य, जीवन-कौशल और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कक्षा 4 से 8 के स्तरानुकूल, आकर्षक व संवादात्मक एनिमेटेड स्क्रिप्ट्स तैयार की जा रही है ।

ओमप्रकाश (रा.प्रा.वि. साहियापाटन, कालसी) द्वारा एनिमेटेड वीडियो के निर्माण का कार्य दक्षता और रचनात्मकता के साथ किया जा रहा है। राजमोहन रावत (रा.उ.मा.वि. पिपाया, कालसी) द्वारा ऑडियो एडिटिंग एवं एनीमेशन में सहयोग दिया जा रहा है।
कार्यशाला में स्वास्थ्य और जागरूकता पर कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों के लिए एनिमेटेड डिजिटल वीडियो कंटेंट निर्माण को प्रतिभागियों द्वारा सृजनात्मक उपलब्धि के रूप में बताया जा रहा है वहीं
बच्चों की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए जटिल व गंभीर विषयों का सरल, मनोरंजक प्रश्न और उत्तर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण की बाल केंद्रित और स्तरानुकूल उपागम के रूप में सराहना की जा रही है।
पॉडकास्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रटने के बजाय वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, अवलोकन क्षमता और अपने आप सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला में डायट प्रवक्ता बिपिन भट्ट और शशिलता पोखरियाल द्वारा भी योगदान दिया जा रहा है।
बकौल कार्यक्रम समन्वयक ऋचा जुयाल
डायट देहरादून के इस प्रयास द्वारा बच्चों को उत्तर याद कराने के बजाय “स्वयं सवाल पूछने और जिज्ञासा से सीखने” का अवसर देने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है। Report by – Dr. Umesh Chamola

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें