सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले हुए सम्मानित

उत्तराखंड,रुद्रप्रयाग। चन्द्रापुरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रहे विष्णु यज्ञ की जलजात्रा के अवसर पर बष्टी गांव निवासी समाजसेवी सुंदर सिंह भंडारी द्वारा समिति के पदाधिकारियों व यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों तथा कीर्तन मंडली नैली, कुंड, चन्द्रापुरी, सुगना,और बष्टी को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें कालिका प्रसाद सेमवाल, गंगाराम सकलानी,शिव सिंह भंडारी, ग्राम पंचायत प्रधान वैष्णव, जोशी,प्रेम पंवार प्रमुख रूप से सम्मानित हुए।
वहीं खाटूली लणगाड़ नदी के किनारे चल रहे नृसिंह भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में ग्राम डांगी, खाटली, किमाणा आदि गांवों को संयुक्त रुप से भोजन बनाने के बर्तन तथा महिलाओं को सम्मानित किया गया। ब्राह्मण मंडली, व मंदिर समिति के सदस्यों को दक्षिणा तथा धोती शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सुंदर सिंह भंडारी ने कहा कि वे मात्र साक्षी बन रहे हैं, देने वाला कोई और है। इस तरह के यज्ञ भक्ति भाव पैदा करने के साथ ही धियाणियों से मिलने के अवसर भी देते हैं। उन्होंने सभी के लिए मंगल कामनाएं भी दी,
इस अवसर पर बचन सिंह भंडारी सूरत सिंह भंडारी, पूजा, प्रीति भंडारी आदि भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें