*राजकीय इंटर कॉलेज रौन्तल में करियर एवं गाइडेंस पर आधारित कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
उत्तराखंड, चिन्यालीसौड़। राजकीय इंटर कॉलेज रौन्तल में करियर एवं गाइडेंस सेल के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा कु. रितिका (पुत्री श्याम लाल बिजल्वाण, निवासी डिब्ब गमरी), जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, उपस्थित रहीं।
कु. रितिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, लगातार अभ्यास और सकारात्मक सोच बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपने करियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय स्टाफ ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






