एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड द्वारा आयोजित पी एम ई विद्या प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न

*PM e-VIDYA प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, 55 शिक्षकों को मिला डिजिटल कंटेंट निर्माण का प्रशिक्षण*
उत्तराखंड, देहरादून,
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड, देहरादून में PM e-VIDYA DTH चैनलों हेतु आयोजित पाँच दिवसीय अभिमुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जनपदों, DIET संस्थानों और विद्यालयों से आए 55 शिक्षकों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में PM e-VIDYA एवं CIET-NCERT से जुड़े विशेषज्ञों ने डिजिटल शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
द्वितीय दिवस पर NCERT के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी और CIET-NCERT के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेन्द्र प्रसाद बेहरा ने NEP-2020 आधारित गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट निर्माण पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा फेसिंग, वॉयस मॉड्यूलेशन एवं वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने कंटेंट को छात्र-केंद्रित, रोचक और प्रभावी बनाने के उपाय बताए।
अंतिम दिवस में प्रतिभागियों द्वारा तैयार वीडियो का मूल्यांकन किया गया तथा कॉपीराइट, लाइसेंसिंग एवं डिजिटल कंटेंट के नैतिक उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एस. सी. ई. आर. टी उत्तराखंड के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी और सहायक निदेशक डॉ. कृष्णानंद बिजलवाण ने आशा व्यक्त की कि
यह कार्यशाला PM e-VIDYA चैनलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। कार्यशाला में रमेश बड़ोनी, पुष्पा असवाल, शिव प्रकाश वर्मा, विनय उनियाल, अतुल क ठेत, हिमानी भट्ट, विनोद चौहान, सौरव जोशी, श्रेय और एन. ई. पी. सेल से मनोज बहुगुणा ने अपना योगदान दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें