राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

*राइका जगतेश्वर में आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम*
उत्तराखंड, पौड़ी राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज जगतेश्वर विकास खंड पाबौ जनपद पौड़ी गढवाल में राजकीय इंटर कालेज जगतेश्वर और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी थलीसैण पूजा रावत ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें तथा अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

*राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल सैंजी में कार्यरत चिकित्सक डाo आकाशदीप ने मेडिकल क्षेत्र के विभिन्न आयामों, प्रवेश प्रक्रियाओं एवं संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वहीं, केंद्र प्रशासक ओएससी लक्ष्मी रावत ने अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवाओं से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए एलएलबी सहित आवश्यक शैक्षणिक तैयारियों के बारे में बताया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति बच्चों को जागरुक किया।*
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पाबो चंद्रकांता काला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए छात्र-छात्राओं से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य हेतु लाभदायक बताया।
कार्यक्रम मे रजनीश सेमवाल, फौजिया बानो, रजनी नेगी, मालती रावत,अशोक खण्डूरी, सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट शमशुद्दीन मलिक, रचना बहुगुणा,आनंद बलोदी, शशि पंत, शशि बिष्ट, साजिद अली, रश्मि रावत, नरेन्द्र सिंह रावत, संतोष सजवाण, पंकज रावत, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी, सदस्य राजेन्द्र रौथाण अंबिका देवी, गुड्डी देवी, मनोहर रौथाण आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें