डायट देहरादून में आनंदम प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

उत्तराखंड, देहरादून। आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत विद्यार्थियों में मानवीय मूल्य तथा सामाजिक -भावनात्मक एवं जीवन कौशल विकसित करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून द्वारा आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के समापन समारोह को सम्बोधित करती हुई प्राचार्य डायट हेमलता गौड़ ने कहा कि आनंदम पाठ्यचर्या के माध्यम से विषय के शिक्षण को रोचक और उपलब्धिपरक बनाया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक प्रेम लाल भारती ने आशा व्यक्त की कि विद्यालयों में आनंदम पाठ्यचर्या से बच्चों के व्यवहार और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह नौनिहालों के भावी जीवन को सफल बनाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. विजय सिंह रावत ने कहा यह पाठ्यचर्या राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022 में दिए गए निर्देशों के अनुरूप है। उन्होंने उत्तराखंड में आनंदम पाठ्यचर्या की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में यह पाठ्यचर्या 14 नवंबर 2019 से शुरू हुआ। कोरोना काल में इससे संबंधित कई ऑनलाइन कार्यशालाएँ आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन के लिए संदर्शिकायें भी बनाई गईं। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में ड्रीम ए ड्रीम के मोहम्मद इकरम और पवन चतुर्वेदी और लभ्य फाउंडेशन से अमर, प्रणय और अभिलाषा तथा ब्लू ओर्ब के निशांत वशिष्ठ ने योगदान दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ध्यान देने की प्रक्रिया, कहानी का वाचन, चर्चा और चिंतन, गतिविधि और अभिव्यक्ति पर आधारित रोचक क्रियाकलाप कराये गए। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया. Report by – Dr. Umesh chamola.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें