एक दिवसीय संगोष्ठी हुई आयोजित

*कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति- कसारदेवी, अल्मोड़ा के जिला संयोजक के नेतृत्व में आयोजित हुई संगोष्ठी.

उत्तराखंड, अल्मोड़ा। कुमाउनी भाषा,साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति – कसारदेवी, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के जिला संयोजक के.पी.एस.अधिकारी की अध्यक्षता में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन टी.एल.सी.सेन्टर – भिकियासैंण में “अपनी मातृभाषा के संरक्षण और उसके प्रचार – प्रसार” पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई । संगोष्ठी का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों के बैज अलंकरण, पुष्प गुच्छ भेंट करने व स्वागत के उपरांत माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ मंचस्थ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष – भिकियासैंण दीपक बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रुप में अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज – भिकियासैंण के प्रधानाचार्य बी.आर.भारती , पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत -द्वाराहाट अनिल चौधरी , शैलेष मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुबेर सिंह कड़ाकोटी , जिला संयोजक के.पी.एस.अधिकारी व वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश गेवड़िया का स्वागत किया गया। इसके उपरांत मंचस्थ अतिथि अनिल चौधरी द्वारा अपनी मातृभाषा कुमाउनी को संरक्षित करने पर जोर दिया गया । अपनी बात में बी.आर.भारती ने कहा कि कुमाउनी भाषा हमारी पहचान है, इसे संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक इसे पहुँचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि दीपक बिष्ट जी अपनी बात में कहा कि आज हम अपनी मातृभाषा को बोलने में शर्म महसूस करते हैं, जबकि यह हमारी अपनी एक पहचान है। कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने अपनी बात में कहा कि जो आत्मीयता,लगाव और प्रेम अपनी मातृभाषा कुमाउनी दे सकती है वह अन्य भाषाएं नहीं दे सकती। कार्यक्रम के बीच में सोम्या, जानवी,कामना,खुशी,पल्लवी, हिमानी, मनीषा द्वारा कुमाउनी में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई । संगोष्ठी में जगदीश गेवड़िया और ईश्वर कोहली ने कुमाउनी में स्वरचित गीतों की प्रस्तुति दी। संगोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह बिष्ट, शिक्षक हेमन्त कुमार, नवीन चन्द्र, त्रिभुवन जलाल , अभिषेक झा, अंकेश कुमार ,रामदत्त उप्रेती, आकांक्षा बिष्ट, भूमिका बिष्ट द्वारा मातृभाषा कुमाउनी को संरक्षित करने व इसके प्रचार- प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रभा बिष्ट, हेमन्त कुमार व देवेन्द्र कड़ाकोटी द्वारा आज के बदलते परिदृश्य को अपनी कुमाउनी काब्य प्रस्तुति के साथ रखा गया । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिला संयोजक के.पी.एस.अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से ताड़ीखेत से त्रिभुवन जलाल, सल्ट से देवेन्द्र सिंह कड़ाकोटी व भिकियासैंण से कृपाल सिंह शीला को कुमाउनी भाषा, साहित्य संस्कृति प्रचार समिति कसार देवी ब्लॉक संयोजक चयनित किया गया। समापन अवसर पर जिला संयोजक के.पी.एस.अधिकारी जी द्वारा संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कुमाउनी भाषा के प्रचार- प्रसार के लिए कुमाउनी भाषा में विद्यालय व ब्लॉक स्तर पर बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताओं को आयोजित करने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुमाउनी भाषा संगोष्ठी के संयोजक कृपाल सिंह शीला ने डॉ.आर.के.ठकुराल, एपीएफ टी.एल.सी.-भिकियासैंण के प्रमुख अभिषेक झा, सहयोगी अंकेश कुमार व सभी प्रतिभागी बच्चों, सभी सहयोगियों, सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी में राजेश जोशी, दीपिका रावत, भुमि बिष्ट, नेहा बिष्ट,श्रीयांशी,सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें