जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में शुरू हुआ कक्षा 9 से संबंधित कौशलम शिक्षकों का प्रशिक्षण

उत्तराखंड, देहरादून। बच्चों में उद्यमशील मानसिकता और इक्कीसवीं सदी के कौशलों के विकास को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में कक्षा 9 के लिए नामित शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 31 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में डॉ. उमेश चमोला, गिरीश थपलियाल, मनसा राम सती, मीनाक्षी दुबे, और सुमिता सकलानी योगदान दे रहे हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण का समन्वयन ऋचा जुयाल द्वारा किया जा रहा है। न्यूज ओसियन को जानकारी देते हुए जिला प्रशिक्षण समन्वयक ऋचा जुयाल ने बताया कि इससे पहले कक्षा 11 और कक्षा 12 की कक्षाओं से संबंधित शिक्षकों का प्रशिक्षण 16 से 18 अक्टूबर को किया जा चुका है और कक्षा 10 के कौशलम शिक्षकों का प्रशिक्षण 12 से 14 नवंबर को किया जाना है। प्रशिक्षण में उद्यम फाउंडेशन से ममता खत्री और दिनेश सिंह अपना योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें