राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

उत्तराखंड, देहरादून,राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में आज सेवानिवृत्त शिक्षक, मेधावी छात्र सम्मान समारोह व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी 2025 का आयोजन राजकीय शिक्षक संघ जनपद देहरादून व जनपद की ब्लाक कार्यकारिणियों द्वारा आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल कंचन देवराडी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल व प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय डा. सुनीता भट्ट समारोह में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल उत्तराखंड ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती पूजा, नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अतिथि स्वागत गान एवं सामूहिक योगाभ्यास किया गया ,तत्पश्चात राजकीय शिक्षक संघ जनपदीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक के रूप मे वक्ता कांता प्रसाद सती ने सभी मेधावी छात्रों एवं सेवानिवृत्त होने वाले सम्मानित शिक्षक साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नंद राणा ने कहा कि पिछले 35साल के सेवा काल में विभाग द्वारा जो सम्मान देना चाहिए था वह नहीं मिला। शिक्षक एक ही पद पर नियुक्त होता है और उसी में सेवानिवृत्त हो रहा है, इसका हमे हमेशा अफसोस रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार ढौंडियाल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के स्वरुप पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर किसी भी शिक्षक का प्रकरण लंबित नहीं है, उनकाहमेशा यही प्रयास रहता है कि किसी भी शिक्षक का किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित ना रहे। इसी तरह प्रकरणो के त्वरित निस्तारण के लिए ई समाधान पोर्टल पर कार्य किया जा रहा है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा की प्राचार्या डॉ.सुनीता भट्ट ने अपने सम्बोधन में लम्बी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह के आयोजन पर राजकीय शिक्षक संघ देहरादून को हार्दिक धन्यवाद व सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम में जनपद देहरादून से गत सत्र में सेवानिवृत्त सभी 85 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कंचन देवराडी ,मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, विनोद कुमार ढोंडियाल द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी व सभी ब्लाकों की कार्यकारणियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंट करके किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर निदेशक द्वारा आश्वस्त किया गया कि समय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सेवानिवृत्त देयकों का समाधान किया जा रहा है, जो भी प्रकरण शिक्षकों के होंगे उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि उन्होंने शिक्षक के रूप में ही शुरूआत की और उनके पढाए हुए छात्र आज जहाँ भी मिलते हैं तो उनकी सफलता को देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है। यही शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो दुखद स्थिति है।
जनपद अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में कहा कि शिक्षकों के लंबित प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लिए जाएंगे।कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों एवं साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विभिन खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान 98.6% अंक प्राप्त छात्रा कु० अनुष्का राणा ने भी अपने अनुभव साझा किए और बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे बच्चों को सलाह दी कि यह समय दुबारा लौट कर नहीं आएगा। इसकी महत्ता आपको अभी समझ न आये लेकिन जब फाइनल परीक्षा नजदीक आए तो तब महसूस होगा कि पढाई के मायने क्या होते हैं।
इस अवसर पर जनपद के विभिन विद्यालयो के मेधावी एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षकों में राजेन्द्र चौधरी,, यशपाल असवाल, अफ्सा जबी,, भास्कर रावत, आदि उपस्थित थे।
जनपदीय मंत्री अर्जुन पंवार और संयुक्त मंत्री राजेश गैरोला द्वारा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें