उत्तराखण्ड बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल शनिवार को होगा जारी

उत्तराखंड, रामनगर,जब हम लोग पढ़ते थे तब हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होता था। जिस दिन परीक्षा परिणाम समाचार पत्र में छपता था, उस दिन मेले जैसा उत्सव देखने को मिलता था। गाँव से विद्यार्थी निकटवर्ती कस्बे में अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा परिणाम देखने जाते थे। परीक्षा परिणाम देखने का सिलसिला हफ्तो तक चलता था। कुछ दिनो के बाद अख़बार वाले गाँवो में भी परिणाम दिखाने आ जाते थे। बदले में अख़बार वालों की आय भी हो जाती थी। अब सूचना तकनीकी के दौर में ये बातें स्वप्न जैसी लगती हैं। कल शनिवार 19 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड बोर्ड का हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी होगा। परीक्षा परिणाम के सुबह 11बजे जारी होने की सम्भावना है। इसे बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देखा जा सकता है। इस बार बोर्ड ने बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम को हर विद्यालय की आई डी पर भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के आधे घंटे के बाद विद्यालय की आई डी पर इसके उपलब्ध होने की सम्भावना है। न्यूज ओसियन परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनायें देता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें