डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएँ

उत्तराखंड,देहरादून, चकराता विकासखण्ड के सुदूरवर्ती विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। निबंध के लिए डॉ. अम्बेडकर का जीवन परिचय और भाषण के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान विषय रखा गया था ज़बकि पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित पोस्टर बनाया जाना था। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12की छात्रा कुसुम और कक्षा 10 की छात्रा नीलम ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 8 की प्रीतिका ने दूसरा और कक्षा 7 के छात्र कृष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में कक्षा 12के मुकेश ने पहला और रितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और बच्चों के द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प और माला चढ़ाई गई । कार्यक्रम का संचालन करते हुए सतपाल चौहान ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। डॉ. उमेश चमोला ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन के सन्दर्भ में समता और समानता की अवधारणा को स्पष्ट किया। उन्होंने बच्चों को निबंध लिखने और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करने के संबध में टिप्स भी दी। आरती शर्मा ने भारतीय संविधान के निर्माण के सम्बन्ध में डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर अपनी बात रखी। सचिन ढोंडी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन अपने में एक दस्तावेज है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि कैसे जीवन की कठिन परिस्थितियों में रहकर हम आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर इंदु कार्की, मनीष , सतबीर सिंह, प्रेम राणा और राधा डोभाल ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें