उत्तराखंड, देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस. सी. ई. आर. टी ) उत्तराखंड में प्रवक्ता पद पर कार्यरत डॉ. दिनेश रतूड़ी को एस. सी. ई. आर. टी के अधिकारियों और संकाय सदस्यों के द्वारा सेवा निवृत्त होने के अवसर पर विदाई दी गई। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्बयाल ने डॉ. रतूड़ी को एक पुस्तक भेंट करते हुए कहा कि उनका शैक्षिक योगदान सबके लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अपर निदेशक एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि डॉ. रतूड़ी जितने गहरे विद्वान हैं उतना ही उनका व्यक्तित्व सादगीपूर्ण है। पूर्व अपर निदेशक एस. सी
ई. आर. टी. प्रदीप कुमार रावत ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि डॉ. रतूड़ी एक गहन अध्येता और कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं. उप निदेशक एस. सी. ई. आर. टी. श्री मतुडा ने कहा कि व्यक्ति के विदा होने के बाद भी उसके प्रेरक कार्य नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। सहायक निदेशक डॉ. कृष्णानन्द बिजलवाण ने कहा कि उनका शैक्षिक योगदान हमेशा यादगार रहेगा। इस अवसर पर प्रिया गुसाईं प्रवक्ता द्वारा की गई नृत्य की प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा। डॉ. रतूड़ी के द्वारा किए गए कार्यों पर आई टी विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई डोकुमेंट्री आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर डॉ. रतूड़ी के छोटे भाई दीपक रतूड़ी ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई के साथ ही मार्गदर्शक भी हैं। कार्यक्रम का संचालन सुनील भट्ट द्वारा किया गया. इस अवसर पर विनय थपलियाल, मनोज बहुगुणा, डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. आलोक प्रभा पाण्डे ने भी विचार व्यक्त किए। न्यूज ओसियन डॉ. दिनेश रतूड़ी को सेवा निवृत्ति के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें देता है।
|
|
डॉ. दिनेश रतूड़ी को दी गई एस. सी. ई. आर. टी द्वारा विदाई
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






