विविध प्रजाति के वृक्षों के वितरण के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस :–
” विश्व पर्यावरण दिवस ” -2026 का भव्य आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय- बासोट,क्षेत्र- भिकियासैंण( अल्मोड़़ा) में कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला (स.अ.- विज्ञान), राजकीय जूनियर हाईस्कूल – मुनियाचौरा, क्षेत्र- भिकियासैंण (अल्मोड़़ा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से 35 बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अपनी अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से उकेरा। इसके उपरांत माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। “विश्व पर्यावरण दिवस” पर वन विभाग – ताड़ीखेत व तत्वा हिल्स तराड़ी (सल्ट) द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार, छायादार, औषधीय,चारा प्रदायक वृक्षों की उपलब्धता करायी गयी। विद्यालय के बच्चों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व वृक्ष भेंटकर किया गया। इसके उपरांत सृजन अकादमी- स्यालकोट के बच्चों मानवी व तृप्ति द्वारा सुन्दर पर्यावरण संबंधित गीत पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत मंचस्थ अतिथि यशपाल सिंह व महेश जी (तत्वा हिल्स- तराड़ी) द्वारा बच्चों से पर्यावरण को हरा- भरा बनाये रखने व पृथ्वी पर बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने के लिए के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जाने का आहृवान किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी जी ने जंगलों में आग न लगाने का निवेदन किया। जंगलों में लगने वाली आग से वनौषधि व जीव – जंतुओं झुलसकर, जलकर नष्ट हो जाते हैं। ताड़ीखेत वन प्रभाग से वन दरोगा नरेश कुमार व जगतराज जी द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के आयोजन की सराहना करते हुए सभी से अमूल्य निधि वनों को बचाने का निवेदन किया। वन हमारे जीवनाधार हैं। बासोट के प्रधान प्रतिनिधि नन्दन सिंह भंडारी , बूंगा नौरड़ के ग्राम प्रधान चंदन सिंह कड़ाकोटी व बिनोली की ग्राम प्रधान कृष्णा देवी जी द्वारा भी वृक्षों के महत्व पर बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पदम सिंह शीला, प्रेम प्रकाश, रामदत्त उप्रेती, रीना देवी,सन्तोषी देवी, जमन सिंह, पूरन प्रकाश,प्रेमप्रकाश, गौरव कुमार,सचिन उप्रेती, शिवांग विद्यार्थी, भावना विद्यार्थी, पल्लवी उप्रेती, आरुष, दीपिका, मानस, मोहित, नितिन, दिव्यांशु चौनाल, दीपांशु , रोहित लोहिया आदि उपस्थित थे। चित्रकला प्रतियोगिता में सृजन अकादमी स्यालकोट से गजेन्द्र सिंह कक्षा -5 प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय – ताड़ीखेत से चित्रा कक्षा -10 द्वितीय व इण्टर कालेज -बासोट से रोहित लोहिया कक्षा -7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत सभी अभिभावकों व बच्चों को वन प्रभाग- ताड़ीखेत, तत्वा हिल्स व मंचस्थ अतिथियों द्वारा वृक्षों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल सिंह व संचालन कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया। सूक्ष्म जलपान व बच्चों को फल वितरण के साथ “विश्व पर्यावरण दिवस” का सफल समापन हुआ। अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला द्वारा सभी तत्वा हिल्स के ऑनर चोपड़ा जी, कार्यकारी प्रबंधन आनन्द सिंह बिष्ट जी, सभी सहयोगियों, वन प्रभाग- ताड़ीखेत, रेंजर दीपक कुमार तिवारी जी, रेंजर कुन्दन सिंह बिष्ट (वन प्रभाग – ताड़ीखेत), वन विभाग, शिक्षा विभाग,समस्त मंचस्थ अतिथियों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों , पर्यावरण,प्रकृति प्रमियों , विद्यालय के प्रधानाध्यापक,उपस्थित सभी अभिभावकों,सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।
|
|
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई विविध गतिविधियाँ
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






