नौ दिवसीय कुनैन क्रिकेट प्रीमियर लीग हुआ शुरू

उत्तराखंड, देहरादून। चकराता विकासखण्ड के दूरवर्ती गाँव कुनैन के चौलिथात नामक स्थान पर कुनैन क्रिकेट प्रीमियर लीग (KCPL) शुरू हो गया है। यह 28 मई तक चलेगा। मैच के उदघाटन सत्र में युद्धवीर सिंह प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा, डॉ. गरिमा अग्रवाल चिकित्सा अधिकारी कुनैन और नरेन्द्र सिंह भंडारी वन दरोगा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि इस सुरम्य स्थली में क्रिकेट मैच का आयोजन बड़ा रोमांचक होगा। इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय खेल की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अवसर पर कुनैन क्रिकेट प्रीमियर लीग के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणा, नारायण सिंह राणा और सुरेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए उनका शाल ओड़ाकर स्वागत किया और प्रतीक चिह्न भी उन्हें दिया। उदघाटन के बाद तीन टीमों के बीच मैच हुआ। जगथान और सारनी के बीच हुए मुकाबले में जगथान की टीम विजयी रही, जाड़ी और कुनैन के बीच हुए मुकाबले में जाड़ी की टीम ने विजय प्राप्त की। जगथान और जाड़ी के बीच हुई प्रतिस्प्रधा में जगथान की टीम ने विजय हासिल की। इस अवसर पर जौनसार बावर की आवाज चैनल के बिरेश चौहान विशेष रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें