बाल विधायक के रूप में लोहाघाट के तीन बच्चे हुए चयनित

* निबंध प्रतियोगिता के आधार पर बाल विधायक के रूप में लोहाघाट के तीन बच्चे हुए चयनित*

चम्पावत। प्रदेशभर में निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पंचम बाल विधानसभा में बाल विधायक के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता में आक कलैंड पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र प्रज्ञान पाण्डेय ने पहला स्थान, रा. उ. मा. वि. खूनाबोरा की कक्षा 10 की छात्रा कृतिका बोहरा ने दूसरा स्थान और मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल लोहाघाट की कक्षा 11 की छात्रा काव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने न्यूज ओसियन को जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देशन में सरकारी स्कूल की छात्रा कृतिका बोहरा ने यह उपलब्धि प्राप्त की है । कृतिका बोहरा सरकारी विद्यालय की एकमात्र विद्यार्थी है, जिसके निबंध को विधानसभा में चयनित किया गया है ।
श्री उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बच्चों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार एवं बाल संरक्षण आयोग की पहल पर दो वर्ष के लिए इन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिनको दो वर्ष तक बाल विधायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होगा। छात्र- छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य खीमानंद पाण्डेय, पीटीए अध्यक्ष हुकम सिंह, एसएमसी अध्यक्ष भावना देवी, शिक्षक सुरेंद्र लाल, मनोज कुमार गड़कोटी, नवीन चन्द्र जोशी, राजेश्वरी जुकरिया, मीरा पंत, कमला जोशी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें