शिक्षक सतबीर सिंह रावत को दी गई भावपूर्ण विदाई

उत्तराखंड, देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सतबीर सिंह रावत के पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में स्थानांतरण होने पर राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के स्टाफ और बच्चों द्वारा उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने सतबीर सिंह रावत के विद्यालय में योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें कर्मठ, मृदुभाषी और समर्पित शिक्षक बताया। कक्षा 10 के छात्र आशाराम और 8 के कृष ने उन्हें हस्त लिखित ग्रीटिंग के साथ स्वयं बनाया उनका चित्र भेंट किया. कक्षा 10 की छात्रा राखी राणा ने कहा कि सतवीर सर का व्यक्तित्व प्रेरक रहा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह चौहान ने सतबीर सिंह को नए कार्य स्थल के लिए शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर सचिन ढोंढी, इंदु कार्की, ममता कुकरेती, पमिता जोशी और अजय असवाल ने सतबीर सिंह रावत से जुड़ी यादों को साझा किया। सतबीर सिंह ने भावुक होते हुए शिक्षकों और बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें सब का साथ याद रहेगा. विदाई कार्यक्रम का संचालन सतपाल चौहान ने किया। उस समय माहौल भावपूर्ण हो गया जब सभी बच्चों की आँखें नम हो गई.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें