रा. उ. मा. वि. खूनाबोरा के चार बच्चों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन

*राउमावि खूनाबोरा के चार विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन, विद्यालय में खुशी की लहर।*

उत्तराखंड, लोहाघाट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा के कक्षा 09 की तान्शी बिष्ट, हिमांशु सिंह बोहरा तथा कक्षा 06 की सिमरन बोहरा और ऋषभ बिष्ट का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। एक ही विद्यालय के चार विद्यार्थियों के एक साथ चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है तथा अन्य बच्चे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

विद्यालय परिवार ने चारों मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता को विद्यालय की सामूहिक उपलब्धि बताया। शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन और अवसर देना विद्यालय की प्राथमिकता है। चारों विद्यार्थियों की उपलब्धि ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें