उत्तराखंड,पौड़ी। एकल ग्राम समितियों का गठन सभी आचार्य अपने अपने गांवों में कर दें साथ ही सभी संच प्रमुख अपने संचों में संच समिति का गठन कर दें जिससे स्वाभिमान पर्व की मूलभूत भावना परिलक्षित होकर एकल अभियान से जन जन जुड़ पाए। यह बात एकल अभियान के गढ़वाल मंडल ( भाग) के अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल ने पौड़ी अंचल की एक आनलाईन बैठक में कही।
सेमवाल ने कहां कि उन्हें पौड़ी अंचल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है तथा उनका प्रयास है कि पौड़ी अंचल में शीघ्र अंचल समिति का गठन किया जाय। इस दिशा में पौड़ी अंचल की पालक भावना उपाध्याय, अभियान प्रमुख मुस्कान नेगी व कार्यालय प्रमुख कोमल व्यापक रूप से जन सम्पर्क में लगें हैं। सेमवाल ने रक्षाबंधन पर्व भी धूमधाम से मनाने व प्रभाग , संभाग स्तर से जो निर्देश मिले हैं उसका पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि भले ही पौड़ी अंचल में एकल अभियान का नया विस्तारीकरण है परंतु जिस निष्ठा से सभी स्तरों के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं । वह एकल अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संभाग महिला प्रभारी दया पाण्डेय ने कहा कि आचार्य प्रत्येक दिन गूगल फार्म भरे साथ ही अंचल स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक दिन दस आचार्यों से फोन पर बात करें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करें। जब प्रवास पर जायें तो चौबीस घंटे का प्रवास अवश्य करें।
अंचल अभियान प्रमुख मुस्कान ने बताया कि पौड़ी अंचल में छः संच है तथा तीन संचो में संच प्रमुख हैं। जिन तीन संचो में संच प्रमुख नहीं है वहां पर अंचल के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इस बैठक में कार्यालय प्रमुख कोमल, अंचल अभियान प्रशिक्षक कीर्ति, रविन, प्रेमा, सरोजनी आदि भी जुड़े थे।
|
|
पौड़ी अंचल में शीघ्र अंचल समिति का गठन किया जाए : सेमवाल
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






