डायट पौड़ी में व्यायाम शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ शुरू

उत्तराखंड, पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी (चडीगाँव ) में जनपद के व्यायाम शिक्षकों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में परिचय के बाद प्रधानाचार्य खेम सिंह तोमर ने विद्यालयी शिक्षा में खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के संदेश के क्रम में खेलों पर विशेष ध्यान देने पर बल देने का आह्वान किया। इसी सन्दर्भ में उनके द्वारा अवगत कराया गया कि शिक्षा मंत्री जी द्वारा हमारे राज्य की प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की मंशा व्यक्त की गई है, इसके लिए उनके द्वारा जनपद के व्यायाम शिक्षकों के साथ वार्तालाप करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया है ताकि हमारा राज्य खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर सके। प्रधानाचार्य द्वारा
सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण द्वारा अधिकतम लाभान्वित होने के लिए कहा गया। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से व्यायाम शिक्षकों को प्रेरित किया । उन्होंने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी साझा की।

प्रधानाचार्य के उद्बोधन के बाद प्रशिक्षण की गतिविधि प्रारम्भ हुई।सत्र में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डॉ एस. नवानी .ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020पर जानकारी साझा की । प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जगमोहन सिंह कठे त ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी रखी., मास्टर ट्रेनर के रूप मे डॉ दयाकिशोर बिंजोला. राजीव कंडवाल. डॉ जोत सिंह राणा , रंजीत कंडवाल, डॉ सतीश सिंह कंडारी . श्रीमती अनुजा मैथानी.आदि ने प्रशिक्षण में सक्रिय प्रतिभागिता की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें