जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में कुमाउनी भाषा माड्यूल निर्माण कार्यशाला हुई सम्पन्न

उत्तराखंड, नैनीताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल (भीमताल) में
तीन दिवसीय प्राथमिक स्तर कुमाउनी भाषा माड्यूल निर्माण कार्यशाला सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला
दिनांक 09-03- से 11-03-2026 तक आयोजित हुई।
इस कार्यशाला के समापन अवसर पर प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने कहा कि कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्थानीय भाषा कुमाउनी के महत्व व प्रयोग को प्रोत्साहित करने के साथ ही शिक्षक और छात्र- छात्राओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार जोशी ने कहा कि हम सभी को कुमाउनी भाषा को जीवंतता प्रदान करने तथा अन्य भाषाओं की तरह इस भाषा को पुनः अपना स्वाभिमान मानना होगा तभी यह भाषा सुरक्षित हो पाए गी। कार्यशाला समन्वयक डॉ. हेम चन्द्र तिवारी ने बताया कि हम सभी को अपने – अपने स्तर से सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है, जिससे विद्यार्थियों की इस भाषा को सीखने के प्रति रूचि बढ़ सके तथा वे सहज गति से विषयवस्तु को आत्मसात कर सकें। विभिन्न विषयों के साथ ही लोक व्यवहार में इसका प्रयोग आवश्यक है।
सन्दर्भ दाता के रूप में पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल के निदेशक बृजमोहन जोशी, “कुमगढ़” मासिक पत्रिका प्रबंधन सम्पादक डॉ नवीन चंद्र जोशी तथा “पहरू” कुमाऊंनी मासिक पत्रिका के सम्पादक नीरज पन्त ने भी अपने अपने विचारों से अवगत कराया।

कार्यशाला में शिक्षिका भावना पाण्डे, बसंती लोहनी,नमिता भट्ट, भगवान सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह, उमेश चंद्र जोशी,हेम चंद्र शर्मा, महेश चंद्र ने सहभाग किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, प्रवक्ता डॉ विमल किशोर, डॉ सुमित पाण्डे, डॉ आरती जैन, रेखा तिवारी, डॉ संजय गुरूरानी, तनुजा उप्रेती, मनोज कुमार चौधरी, डॉ शैलेंद्र सिंह धपोला, डॉ प्रेम सिंह मावड़ी, सुभाष चंद्र जोशी, नीरज नेगी, प्रयाग सिंह फर्स्वाण, भगवत सिंह, दीपक बोहरा,दलीप सिंह, भुवन चंद्र जोशी, मीना देवी, पिंकी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें