*उत्तराखंड SCERT की टीम ने किया गोवा के ‘श्री बलराम आवासीय हाई स्कूल’ का शैक्षणिक भ्रमण*
साउथ गोवा | शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और अंतर-राज्यीय अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से SCERT उत्तराखंड की 09 सदस्यीय टीम ने गोवा SCERT के डॉ गोविंदराज देसाई के साथ हाल ही में साउथ गोवा के अमोन स्थित श्री बलराम रेजिडेंशियल हाई स्कूल का दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्कूल की शिक्षण पद्धति, आधुनिक तकनीकी कौशल और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के मॉडल का अध्ययन करना था। दौरे से लौट कर उत्तराखंड अध्ययन टीम के सदस्य और भ्रमण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अजय कुमार चौरसिया ने न्यूज ओसियन को बताया कि
भ्रमण के अवसर पर स्कूल के संस्थापक और चेयरमैन तथा गोवा सरकार के खेल, आदिवासी मामले, कला एवं संस्कृति मंत्री, रमेश तवाडकर स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड से आई टीम का आत्मीय स्वागत किया और आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के समग्र विकास (Holistic Development) की आवश्यकता पर बल दिया।
दौरे के दौरान उत्तराखंड की टीम ने स्कूल की हेडमिस्ट्रेस, शिक्षकों और छात्रों के साथ सीधा संवाद किया।
छात्रों द्वारा विकसित विभिन्न आटोमोटिव कार मॉडल्स ने टीम का ध्यान खींचा। टीम ने कक्षा कक्ष शिक्षण में हिस्सा लेकर बच्चों की तकनीकी समझ की सराहना की। टीम ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और बेहतर बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की।
विद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले ‘तिथि भोजन’, ‘डाइट कोचिंग’ और अन्य छात्र-केंद्रित गतिविधियों को टीम ने एक सराहनीय कदम बताया।
उत्तराखंड की टीम का नेतृत्व अपर निदेशक पद्मेंद्र सकलानी और सहायक निदेशक डॉ. कृष्णानंद बिजलवाण ने किया। टीम के अन्य सदस्यों में
डॉ. अजय कुमार चौरसिया (कार्यक्रम समन्वयक)
डॉ. राकेश चंद्र गैरोला
मनोज किशोर बहुगुणा
रवि दर्शन गोपाल 
डॉ. रंजन कुमार भट्ट
डॉ. हरेंद्र सिंह अधिकारी
शुभ्रा सिहल सम्मिलित थे।
श्री रमेश तवाडकर ने SCERT टीम द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरों से संस्थानों को अपनी कमियों को सुधारने और नई कार्यप्रणाली सीखने में मदद मिलती है। उत्तराखंड की टीम ने भी गोवा के इस संस्थान के “सीखने-सिखाने की प्रक्रिया” को प्रेरणादायक बताया।
|
|
उत्तराखंड एस. सी. ई. आर. टी. की टीम ने किया गोवा के आवासीय हाईस्कूल का शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






